फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमगीन माहौल में निकला चेहल्लुम का जुलूस

Thu, 03 Dec 2015 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हजरत इमाम हुसैन व 72 शोहदाए कर्बला की शहादत के 40 दिन पूरा होने पर गुरुवार को नगर में चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। अलविदाई मजलिस के बाद दुलदुल के साथ जुलूस में शामिल लोगों ने नौहाख्वानी करते हुए मातम किया।
विज्ञापन


शहर में पिछले  79 सालों से चेहल्लुम का जुलूस निकाला जा रहा है। गुरुवार सुबह दस बजे  अजाखाना-ए-मोहसनिया में एक अलविदाई मजलिस हुई, जिसे मौलाना सैय्यद मेंहदी रिजवी ने संबोधित किया। उन्होंने इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की इंसानियत के लिए शहादत का वाकया बयां किया तो लोग सिसक उठे।

मजलिस के समापन के बाद अलम ताबूत व दुलदुल का जुलूस दुलदुल हाउस से बरामद किया गया। इसमें  स्थानीय अंजुमनों ने नौहाख्वानी करते हुए मातम किया। जुलूस में शामिल अंजुमने नौहा पढ़ती हुई आगे बढ़ रही थीं।
विज्ञापन


जिया रिजवी ने बताया कि चेहल्लुम का जुलूस पहली बार वर्ष 1936 में मीर अहसन मेंहदी ने निकाला था।  इनके निधन के बाद मीर अबु जाफर ने यह परंपरा कायम रखी, जो दुलदुल हाउस से निकलकर अमीरमाह गया। इसके पश्चात यह जुलूस कर्बला पहुंचकर समाप्त होने लगा।

कर्बला में जुलूस की समाप्ति पर फिर से मजलिस हुई। इस मजलिस को फैज अब्बास जैदी ने खिताब किया।  जुलूसे काफिलाए बनी असद व शबीहे ताबूत हजरत इमाम हुसैन बरामद हुआ। इस ताबूत की जियारत करने के लिए कर्बला में तमाम लोग मौजूद रहे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें