फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेराई सत्र शुरू करने के लिए किसानों का प्रदर्शन

Thu, 03 Dec 2015 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड। आईपीएल शुगर मिल जरवलरोड में पेराई सत्र शुरू करने की मांग को लेकर किसानों ने मिल के यार्ड में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी को फैक्स से मांग पत्र भी भेजा गया। सप्ताह भर में चीनी मिल का संचालन न शुरू होने पर सभी ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

आपीएल मिल में अब तक पेराई सत्र शुरू नहीं हुआ है। इससे गुस्साए गन्ना किसान गुरुवार सुबह किसान नेता अशोक मिश्र अन्ना की अगुवाई में मिल परिसर में पहुंच गए।

यहां सभी ने चीनी मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मिल का संचालन शुरू करने की आवाज उठाई। किसान नेता अशोक ने कहा कि शुगर फैक्ट्री के यार्ड की अब तक मरम्मत नहीं की गई है।
विज्ञापन


पूरा यार्ड बड़े बड़े गड्ढों से भरा हुआ है, चारों तरफ झाड़ झंखाड़ है। किसानों के लिए बने रैन बसेरा में आज तक फर्श नहीं लग पाई है, किसानों के पीने के लिए पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है, जबकि इन समस्याओं के निस्तारण के लिए कई बार फैक्ट्री के जरनल मैनेजर को पत्र सौंपा गया है।

किसानों ने कहा कि मिल शुरू न होने से किसान इधर-उधर गन्ना बेचने को मजबूर होंगे। समय से गेहूं की बोवाई भी नहीं हो पाएगी।

किसानों ने चेतावनी दी कि अगर शुगर फैक्ट्री का संचालन एक सप्ताह में नहीं किया गया तो किसानों के साथ शुगर फैक्ट्री के गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। गोंडा लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग भी जाम किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर मोहनलाल वर्मा, संतोष मिश्रा, किशोरी लाल बर्मा, इंद्रजीत सिंह, अवधेश कुमार मौर्य, पन्ना लाल यादव, शरीफ अहमद, तेजे खान, राजेश कुमार गौड़, सुरेश कुमार सिंह समेत कई किसान मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें