बहराइच। शासन ने धान खरीद के लिए किसान पंजीकरण प्रक्रिया को आसान कर दिया है। अब खेत में बोई गई फसल का विवरण ऑनलाइन उपलब्ध न होने या त्रुटि होने पर भी पंजीकरण नहीं रुकेगा, और किसान खुद फसल का विकल्प चुनकर आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
जिला खाद्य विपणन अधिकारी रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि फार्मर आईडी वाले किसान उसमें दर्ज सभी जमीनों पर धान बिक्री के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। ऑनलाइन सर्वे और किसान द्वारा चुनी गई फसल का मिलान होने पर सत्यापन हो जाएगा, जबकि अंतर मिलने पर मामला ऑनलाइन जांच के बाद सत्यापित किया जाएगा।