संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। समाज कल्याण विभाग की ओर से सामान्य वर्ग के छात्रों को शैक्षणिक भत्ता व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन करने की समय सारिणी जारी कर दी गई है। दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत सामान्य वर्ग के छात्रों को समाज कल्याण विभाग की ओर से शैक्षणिक भत्ता व शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ देगा। इसके लिए शैक्षणिक संस्थाओं को 10 जुलाई से पांच दिसबंर तक मास्टर डाटा तैयार करने का निर्देश दिया गया है। छात्रों को शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए तीन बार आवेदन करना पड़ेगा।
इसके तहत पहली बार एक जुलाई से 20 दिसबंर तक रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया गया है। 12 जुलाई से 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। 13 जुलाई से पांच जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन को सबमिट किया जाएगा। 15 जुलाई से 16 जनवरी तक शिक्षण संस्थान आवेदन को ऑनलाइन सत्यापित कर अग्रसारित करेंगे। 26 नवंबर से 24 फरवरी तक डाटा वैलिडेट किया जाएगा। वहीं दूसरी बार 12 जुलाई से 16 नवबंर तक छात्रों ऑनलाइन आवेदन करेंगे। 18 नवंबर को फाइनल प्रिंट आउट निकालकर सबमिट करना होगा। जबकि 20 को हार्ड कॉपी व अन्य अभिलेख संस्था में जमा किए जाएंगे। इसी तरह से अन्य तिथियों में कार्रवाई करते हुए 25 दिसंबर को पीएफएमएस के माध्यम से धनराशि खाते में भेजी जाएगी। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति ने दी। संवाद