फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 1094 बकायेदारों से की जाएगी वसूली

Tue, 10 Feb 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम से वर्ष 1995 में टर्म लोन योजना के तहत 1094 पात्रों ने 377.92 लाख रुपये के ऋण लिए थे। किसी ने समय से ऋण की अदायगी नहीं की। ऐसे में आवंटित रकम ब्याज जोड़कर 1893.55 लाख रुपये हो गई है। अब अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ऋण की वसूली के लिए सभी के खिलाफ आरसी जारी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने बताया कि 1995 में टर्म लोन योजना के तहत जिले के 1094 पात्रों को 377.92 लाख रुपये के ऋण दिए गए थे, लेकिन ऋणधारकों ने रकम की अदायगी नहीं की। ऐसे में ऋण की मूल रकम ब्याज समेत बढ़कर 1893.55 लाख हो गई है।

इस दौरान कई बार ऋणधारकों से संपर्क कर बकाया जमा कराने के लिए कहा गया। इसके बाद भी रकम जमा न होने पर वित्तीय एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक ने वसूली न होने पर कड़ी नाराजगी जताई है। बताया कि सभी ऋणदाताओं को आखिरी मौका देते हुए 25 फरवरी तक बकाया रकम अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यालय में जमा कराने के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समयावधि में ऋण की रकम जमा न करने पर भू राजस्व की भांति आरसी जारी करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें