फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54 हजार नेपाली करेंसी बरामद, सीज

Sun, 29 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
बरामद करेंसी के साथ युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नानपारा-बहराइच मार्ग पर नानपारा चीनी मिल के निकट स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार देर रात वाहनों की चेकिंग के दौरान उड़ाका दल ने 54 हजार रुपये नेपाली नकदी बरामद कर एक युवक को पकड़ लिया। पकड़ा गया व्यक्ति रुपयों का हिसाब नहीं दे सका। इस पर नकदी को सीज कर दिया गया। उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दी गई है। 
विज्ञापन


नानपारा उड़ाका दल के मजिस्ट्रेट अजय कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात नानपारा-बहराइच मार्ग पर टोल प्लाजा पर मटेरा चौकी इंचार्ज विजय सिंह, सिपाही संदीप यादव और घनश्याम के साथ वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

इस दौरान एक वाहन में सवार युवक की तलाशी में उसके पास से 54 हजार 350 रुपये नेपाली नगदी बरामद हुई। युवक की पहचान नगर कोतवाली के मोहल्ला वशीरगंज निवासी जुबेर अहमद के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान जुबेर नेपाली करेंसी का हिसाब नहीं दे सका। इस पर नगदी को सीज कर उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें