फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती बनी देश में नेपाली तस्करों का प्रवेश द्वार

Sun, 29 Nov 2015 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाली तस्करों के लिए राप्ती नदी भारत में घुसने का आसान जरिया बन गई है। तस्कर नाव के सहारे बड़ी आसानी से भारत में माल खपा रहे हैं। देश से भी कई सामानों की तस्करी नेपाल में की जा रही है। सारा कारोबार नौकाओं से होता है। ये नौकाएं नेपाल से चलकर जिला मुख्यालय की सीमा तक बिना रुकावट पहुंचती हैं।
विज्ञापन


राप्ती नदी नेपाल से निकलकर भारतीय सीमा में ककरदरी गांव के पास प्रवेश करती है। नदी के इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग नौकाओं से आवागमन करते हैं। इसी का फायदा नेपाल सहित भारतीय क्षेत्र के तस्कर उठा रहे हैं।

प्रतिदिन राप्ती नदी के रास्ते जिले में लाखों रुपये का अवैध कारोबार तस्करी के माध्यम से होता है। इन तस्करी के सामानों में विस्फोटक के रूप में इस्तेमाल होने वाला नौसादर व गंधक भी शामिल है। जानकारों की माने तो नेपाल क्षेत्र के मटहिया, भगवानपुर, होलिया व चौखेरी में तस्करों ने अड्डा जमा रखा है।
विज्ञापन


यहां इन्होंने घाट भी बनाया है। नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों से आया तस्करी का सामान इन्हीं घटों पर जमा होता है। इसके बाद यहीं से नौकाओं के माध्यम से सामान भारतीय क्षेत्र के दयाली, परसा, लौकिहा, मधवापुर व पिपरहवा घाट पर प्रतिदिन उतारा जाता है।
विज्ञापन


कुछ नोकाएं जिला मुख्यालय की सीमा तक प्रवेश करती हैं। राप्ती नदी पर कोई जांच की चौकी नहीं है। इस कारण तस्कर धड़ल्ले से तस्करी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें