पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में चार ब्लॉकों में चुनाव होना है। इसके लिए रविवार शाम से चुनाव प्रचार बंद हो गया। मतदान एक दिसंबर को होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दूसरे चरण में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के पदों के लिए विकासखंड कैसरगंज, फखरपुर, हुजूरपुर व जरवल में चुनाव होना है।
यहां पर ग्राम प्रधान के 313 और ग्राम पंचायत सदस्य के 4007 पदों पर चुनाव कराया जाएगा। चुनाव के लिए प्रधान और सदस्य पद के प्रत्याशी मैदान में डटे हुए थे। 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार को प्रशासन ने बंद करने का आदेश दिया था। जिसको देखते हुए चुनाव प्रचार रविवार देर शाम से बंद हो गया।
जिलाधिकारी अभय ने पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा व अन्य अफसरों के साथ पुलिस लाइन सभागार में बैठक की। इसमें आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।