फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच से रैपिड लाइन बस सेवा शुरू

Tue, 02 Aug 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बस सेवा शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए परिवहन निगम ने तीन रैपिड लाइन बसों का बहराइच से संचालन शुरू किया है। इनमें दो बसें बहराइच डिपो और एक रुपईडीहा डिपो को मिली है।
विज्ञापन


रैपिड लाइन बसें कम समय में यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाएंगे। किराया भी साधारण देना होगा। ऐसी तीन बसों को देवीपाटन मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक ने मंगलवार को झंडी दिखाकर रवाना किया। 

रैपिड लाइन बसों की खासियत यह है कि यह बस अड्डे से निकलकर गंतव्य पर पहुंचकर ही रुकेंगी। बीच में स्टापेज नहीं होगा। इससे गंतव्य तक पहुंचने में यात्रियों को समय कम लगेगा। मंगलवार सुबह बहराइच डिपो को प्रदान की गई दो रैपिड लाइन बसों को देवीपाटन मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक जुनैद अहमद अंसारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि बहराइच से संचालित होने वाली दो रैपिड लाइन बसों की डायरेक्ट सेवा बहराइच से लखनऊ होते हुए हरदोई व कानपुर तक रहेगी।  रुपईडीहा की बस लखनऊ तक की दूरी तय करेगी।

उद्घाटन के मौके पर परिवहन निगम के सेवा प्रबंधक धनमन राम, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त सुधीर कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एके पाल, कर्मचारी नेता सैयद मोहम्मद फहीम, रिजवान फहीम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें