फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रक्तस्राव के चलते दुष्कर्म पीड़िता की हालत नाजुक, मेडिकल कॉलेज रेफर

Sun, 15 Jun 2025 03:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर (बहराइच)। नानपारा क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। अधिक रक्तस्राव के चलते नानपारा सीएचसी के चिकित्सकों उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली नानपारा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नानपारा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी शुक्रवार शाम नित्यक्रिया के लिए गन्ने के खेत में गई थी। इस दौरान वहां पहले से मौजूद युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद किशोरी को लहूलुहान हालत में खेत में छोड़कर युवक मौके से भाग गया। गंभीर हालत में किशोरी घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।
परिजनों ने आनन-फानन किशोरी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया। लेकिन अधिक रक्तस्राव देख चिकित्सकोंं ने किशोरी को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में किशोरी का इलाज जारी है। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली नानपारा पुलिस ने आरोपी अनिल के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीएचसी नानपारा के चिकित्सक डॉ. आरपी गौड़ ने बताया कि किशोरी के गले पर भी निशान मिले हैं, इससे हैंगिंग के प्रयास की भी आशंका है।

वर्जन:::
बोलने में असमर्थ है पीड़िता
परिजनोंं की तहरीर पर आरोपी युवक अनिल के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। दुष्कर्म पीड़िता अभी बोलने में असमर्थ है, ऐसे में हैंगिंग संबंधी जानकारी नहीं मिल सकी है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। -रामाज्ञा सिंह, कोतवाल नानपारा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें