फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

Fri, 15 Apr 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
राम जी की निकली सवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राम जन्मोत्सव के मौके पर शुक्रवार को शहर के अति प्राचीन सिद्धनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मुख्य मार्गों पर भव्य शोभायात्रा निकली। इस दौरान भगवान राम के जयकारों की गूंज उठती रही। यात्रा का जगह-जगह फूल माला व आरती से स्वागत हुआ। 
विज्ञापन


राम नवमी के अवसर पर शहर के चौक बाजार में स्थित सिद्धनाथ मंदिर में विधि विधान से भगवान राम की आराधना की गई। विश्व हिंदू परिषद के समरसता विभाग की ओर से शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ शुक्रवार शाम को शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। शोभायात्रा में रथ पर सवार भगवान राम की प्रतिमा विराजमान थी।

सिद्धनाथ मंदिर के महंत रवि गिरि महाराज भी रथ पर सवार थे। इसके अलावा भाजपा नेता रामकिशुन गुप्ता व अन्य पदाधिकारी भगवान श्रीराम का जयघोष कर रहे थे। लक्ष्मण भरत, शत्रुधन, हनुमान, काग भुसुंड, नल नील आदि की झांकियां आकर्षण चुरा रहीं थीं।
विज्ञापन


यह झांकी छोटी बाजार, अस्पताल चौराहा, डिगिहा तिराहा, छावनी चौराहा, घंटाघर होते हुए पीपल चौराहे से वापस सिद्धनाथ मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। प्रसाद का वितरण हुआ। शोभायात्रा में राधा रमण यज्ञसैनी, राजकुमार, ओंकार नाथ, सूर्यकमल गुप्ता, ओमप्रकाश, रागिनी श्रीवास्तव समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें