फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
मिहींपुरवा विकास खंड के नौबना में जागरुकता कार्यक्रम में रंगोली के माध्यम से समझाती बीआरपी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। नौबना गांव में स्वच्छता व पोषण जागरूकता गोष्ठी और रैली का आयोजन किया गया, जिसमें समूह के सदस्यों ने महिलाओं को अपने आसपास स्वच्छता रखने, नवजात बच्चों को स्तनपान कराने के साथ पोषण के बारे में जानकारी दी। इस दौरान रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकास खंड के नौबना गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में जागरूकता गोष्ठी और रैली का आयोजन किया गया। उपायुक्त स्वत: रोजगार सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि आजीविका मिशन की मशाल महिला ग्राम संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वनदेवी शुक्ला की अगुवाई में जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली में शामिल लोगों ने ग्रामीणों को साफ सफाई के बारे में जागरूक किया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में महिलाओं को स्तनपान, पोषण व स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर समूह सखी गुड़िया देवी, शीला मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें