बहराइच। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर शनिवार को अचल प्रशिक्षण केंद्र में गोष्ठी हुई।
इस मौके पर ‘छोटा परिवार, खुशियां अपार’ और ‘खुशहाल परिवार का मंतर, दो बच्चों में तीन साल का अंतर’ का नारा देकर लोगों को जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाने के लिए जागरूक किया गया।
रैली निकालकर परिवार नियोजन की विधियां अपनाने और बढ़ती जनसंख्या के नुकसान भी बताए गए। इस मौके पर विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवारा मनाए जाने का निर्णय लिया गया।
गोष्ठी का शुभारंभ जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी एके चौधरी ने किया। इस मौके पर उन्होंने विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की कार्ययोजना पेश की।
कहा कि 11 से 24 जुलाई तक प्रत्येक ब्लॉकों पर पीएचसी, सीएचसी में परिवार कल्याण के बारे में शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इस दौरान पुरुष व महिला नसबंदी, कॉपर टी, गर्भ निरोधक गोलियां जैसे परिवार कल्याण की सेवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसीएमओ डॉ पीके अग्रवाल ने परिवार कल्याण की विधियों की जानकारी प्रदान की।
उप्र तकनीकी सहयोग इकाई के कमलेश कुमार यादव ने बढ़ती जनसंख्या एवं घटते संसाधन पर प्रकाश डाला।
डीपीएम एनएचएम मनीष विसारिया, डीसीएम मोहम्मद राशिद, फूलमती, दाउद अहमद, शमा परवीन, रेखा तिवारी, निशा मिश्रा आदि ने जनसंख्या रोकने के लिए परिवार कल्याण की विधियों व लिंग निर्धारण की जानकारी दी। इसके बाद रैली निकालकर लोगों को प्रेरित किया गया।