फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाल श्रम न कराने के प्रति किया जागरूक

Fri, 19 Dec 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। श्रम विभाग कार्यालय से बृहस्पतिवार को बाल श्रम निषेध अभियान का शुभारंभ किया गया। सहायक आयुक्त श्रम विभाग सिद्धार्थ मोदियानी ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर लेबर इंस्पेक्टर सूरज तिवारी, असद खान सहित श्रम विभाग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन


अभियान रथ गेंद घर से निकलकर शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों से होते हुए रोडवेज बस स्टैंड और पुलिस लाइन तक गया। इस दौरान माइक के माध्यम से लोगों को बाल श्रम न कराने और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए जागरूक किया गया।

अभियान के तहत होटल, ढाबा, गैराज और अन्य प्रतिष्ठानों पर जाकर संचालकों को बाल श्रम निषेध कानून की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि बाल श्रम कराना दंडनीय अपराध है। इस अवसर पर जिला समन्वयक मोहम्मद इमरान, प्रोग्राम सहायक रचना मिश्रा सहित देहात इंडिया संस्था और श्रम विभाग के कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने बाल श्रम के खिलाफ सहयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें