फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे की बारिश ने दिया सुकून

Mon, 17 Aug 2015 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तराई में सोमवार दोपहर झमाझम बरसात हुई, जिससे उमस से बेहाल लोगों को काफी हद तक निजात मिली है।
विज्ञापन


वर्षा के बाद बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है। लेकिन, शहर में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सोमवार दोपहर 12:30 बजे के आसपास आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। लगभग 35 मिनट तक बादल बरसे।

फिर काफी देर तक बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। इसके बाद बादलों ने आसमान में डेरा जमाए रखा, जिसके चलते मौसम खुशगवार हो गया।

उमस से परेशान लोगों को काफी हद तक राहत मिली। लेकिन, वर्षा के कारण शहर के बड़ीहाट, जिला अस्पताल, बख्शीपुरा, घसियारीपुरा मोहल्लों में जलभराव के चलते लोगों को घुटने भर पानी में होकर गुजरना पड़ा। जिला अस्पताल तो पूरी तरह तालाब नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि मौसम में उतार चढ़ाव का दौर निरंतर जारी रहेगा। आगामी 36 घंटे में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें