फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे महिला क्लब व एपीएफ की टीम जीती

Wed, 01 Mar 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
संघर्ष करतीं खिला़ड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेपाल के बांके जिला अंतर्गत नेपालगंज शहर में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला वॉलीबाल टूर्नामेंट की शुरुआत की गई है। पहले दिन भारती रेलवे महिला क्लब व नेपाल एपीएफ की टीम का दबदबा रहा। इस मौके पर अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। 
विज्ञापन


नेपालगंज के रंगशाला परिसर में शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय प्रधानमंत्री कप महिला वॉलीबाल टूर्नामेंट में नेपालगंज और भारत की छह टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इनमें भारत की रेलवे टीम, नेपाल पुलिस क्लब, मिड बेस्टर्न, आर्म्ड पुलिस फोर्स नेपाल, बरसात एसोसिएशन और त्रिभुवन आर्मी क्लब की टीमें शामिल हैं। इन टीमों के बीच लीग मैचों का आयोजन हुआ। इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।

पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत की रेलवे महिला टीम व नेपाल आर्मी टीम के बीच हुआ। जिसमें रेलवे महिला टीम ने नेपाल की टीम को 3-0 के अंतर से सीधे सेटों में हराकर प्रतियोगिता जीत ली। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला नेपाल के एपीएफ व पुलिस क्लब के बीच खेला गया। यह मुकाबला भी नेपाल की एपीएफ टीम ने 3-0 के अंतर से सीधे सेटों में जीत लिया।
विज्ञापन


सेमीफाइनल में भारत की रेलवे टीम और नेपाल की आर्मी टीम की जीत के चलते दोनों टीमों के बीच अब फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मुकाबले में भारत की रेलवे महिला टीम ने पुन: नेपाल की आर्मी टीम को 3-0 के सीधे सेटों में हराकर कब्जा किया।

विशिष्ट अतिथि नेपाल के एसपी टेक प्रसाद राई व भारतीय क्षेत्र से नानपारा के पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय भदौरिया रहे। इस मौके पर सेमीफाइनल की विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। आयोजक समिति ने बताया कि फाइनल प्रतियोगिता में विजेता को एक लाख 11 हजार व उप विजेता को 55 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें