फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मेडिकल स्टोरों पर छापा, नशीली दवाएं मिलने की आशंका

Fri, 04 Apr 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
रुपईडीहा में मेडिकल स्टोर पर जांच करते ड्रग इंस्पेक्टर और तहसीलदार। 
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। सीमावर्ती रूपईडीहा कस्बे के मेडिकल स्टोरों पर शुक्रवार को ड्रग इंस्पेक्टर विनय कृष्ण ने छापा मारा और नमूने भरे। इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर पर तथ्यों को छिपाने व जोड़-तोड़ करने का भी आरोप लगा।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग 927, हनुमान सरोवर से लेकर छोटी नहर व चकिया रोड के तमाम मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। सूत्रों की मानें तो इस दौरान भारी मात्रा में नशीली दवाओं की बिक्री होती मिली। यही नहीं स्मैक तक बरामद हुआ। कुछ जगह लाइसेंस में झोल मिला। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने जांच के लिए नमूने भरे। इस संबंध में पूछे गए सवाल पर ड्रग इंस्पेक्टर गोलमोल जवाब देते रहे। ड्रग इंस्पेक्टर विनय कृष्ण ने बताया कि जांच के दौरान कुछ नमूने लिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट बाद में सार्वजनिक की जाएगी। छापेमारी के दौरान तहसीलदार नानपारा अंबिका चौधरी, लेखपाल करुणेश श्याम त्रिपाठी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें