फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोरों पर छापा, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल सीमा पर संचालित हो रहे मेडिकल स्टोरों से नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना पर देवीपाटन मंडल के सहायक आयुक्त औषधि की अगुवाई में छापामारी की गई। इस दौरान दो मेडिकल स्टोरों से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुईं। जिन्हें सीज कर विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। छापामारी से कई संचालक मेडिकल स्टोर बंद कर भाग गए।
विज्ञापन

नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा कस्बे में सबसे अधिक मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे हैं। इन मेडिकल स्टोरों से नशीली दवाओं की बिक्री भी की जा रही है। इसकी सूचना मिलने के बाद औषधि विभाग देवीपाटन मंडल के सहायक आयुक्त गणेश शंकर श्रीवास्तव की अगुवाई में बलरामपुर के औषधि निरीक्षक ओमप्रकाश और बहराइच के औषधि निरीक्षक राजू प्रसाद की टीम ने मेडिकल स्टोरों पर छापामारी की।
इस दौरान एक मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में खांसी के सिरप, कोडीन, अल्प्राजोलम, नाइट्रोजापाम, स्पासमो प्राक्सीवान आदि प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं। टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक रामपाल और बबलू की दुकान से काफी मात्रा में यह दवाएं बरामद की हैं।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक राजू प्रसाद ने बताया कि नशीली दवाएं बरामद होने के मामले में दवाओं को सीज करते हुए जांच की जा रही है। उधर मेडिकल स्टोरों पर छापामारी की सूचना के बाद कस्बे के अन्य संचालक अपने-अपने मेडिकल स्टोर बंद कर मौके से रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें