फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंद घर मैदान में आज 300 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज के निकट गेंद घर मैदान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। एडीएम जयचंद्र पांडेय को पूरे कार्यक्रम के लिए प्रभारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

जबकि अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गयी है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डीएम शंभु कुमार ने सीडीओ अरविंद चौहान के साथ कार्यक्रम स्थल का भ्रमण किया तथा मुख्य पंडाल में आयोजित बैठक में एक-एक अधिकारी से की गयी तैयारियों का विवरण लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
विवाह स्थल पर वेदी संख्या 1 से 12 तक की व्यवस्था के लिए बीएसए को प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है। इसी प्रकार वेदी संख्या 13 से 30 तक की व्यवस्था के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह विवाह स्थल पर भोजन पंडाल की व्यवस्था के लिए एसडीएम सदर रामचन्द्र यादव व सहायक निदेशक मत्स्य बृजेश कुमार को प्रभारी अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। भोजन पंडाल के निकास द्वार पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के साथ रिसिया के आलोक कुमार तिवारी व बड़ीहाट के शिक्षक अनूप खरे को तैनात किया गया है।
विवाह पंडाल में आने वाले आगंतुक अतिथियों व अति विशिष्टजनों के स्वागत, जलपान एवं भोजन की व्यवस्था की जिम्मेदारी आपूर्ति विभाग के एआरओ रवींद्र सिंह व हेमंत कुमार तथा पूर्ति निरीक्षक तेजवापुर शम्भूनाथ को सौंपी गयी है।
विवाह स्थल पर खंड विकास अधिकारियों तथा उनके अधिकृत स्टाफ को शादी का सामान उपलब्ध कराने के लिए स्टोर संख्या एक के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बलवन्त सिंह व स्टोर संख्या दो के लिए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता को प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है।
कार्यक्रम परिसर के मुख्य द्वार पर प्रवेश तथा वाहनों को पार्किंग स्थल की ओर भेजने के लिए उपायुक्त: स्वत: रोजगार सुरेन्द्र कुमार गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पानी के टैंकर आदि की व्यवस्था की जिम्मेदारी डीपीआरओ व ईओ नगर पालिका को सौंपी गयी है।
चिकित्सा शिविर के प्रभारी डिप्टी सीएमओ डा. अजीत चंद्रा होंगे जबकि अग्निशमन व्यवस्था के प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी होंगे। पूजन सामग्री व पुरोहित व्यवस्था के लिए डीआईओएस तथा निकाह के लिए आवश्यक सामग्री एवं काजी की व्यवस्था के लिए परियोजना अधिकारी डूडा संजय कुमार सिंह को प्रभारी नामित किया गया है।
पंजीकरण भी होगा
सभी वर-वधू को उनके निवास स्थान से कार्यक्रम स्थल पर लाकर वेरीफिकेशन करते हुए रजिस्ट्रेशन कराने तथा वेदी स्थल तक लाने की जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारियों की होगी। इस पूरी व्यवस्था के प्रभारी डीसी मनरेगा शेषमणि सिंह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें