फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मेडिकल स्टोर पर छापा, कोडिन सीरप की 28 शीशी बरामद

Sun, 30 Nov 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
रुपईडीहा क्षेत्र में मेडिकल स्टोर पर छापा मारते औष​धि निरीक्षक। - स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रुपईडीहा। औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ स्थानीय मेडिकल स्टोर्स पर औचक छापा मारा। इस दौरान बिना लाइसेंस के दुकान पर बिक रही कोडिन सीरप की 28 शीशी बरामद की गई।
विज्ञापन



प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि राहुल मैरिज हाल जाने वाली रोड पर स्थित नीरज कुमार के मेडिकल स्टोर से कोडिन सीरप की 28 शीशी बरामद की गई। मेडिकल स्टोर बिना वैध लाइसेंस के संचालित हो रहा था और नियंत्रित दवाओं की बिक्री नियमों के विपरीत की जा रही थी।

टीम ने दवाइयों को कब्जे में लेकर संचालक से स्टॉक और आवश्यक दस्तावेज मांगे, लेकिन गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण ने कहा कि बिना अनुमति नियंत्रित दवाओं की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है, उन्होंने कहा कि बरामद प्रतिबंधित दवाओं के मामले में थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें