फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: यूजीसी मसले पर कई जगह लगाए भड़काऊ पोस्टर

विज्ञापन
बहराइच में कई स्थानों पर लगे भड़काऊ पोस्टर। - फोटो : बहराइच में कई स्थानों पर लगे भड़काऊ पोस्टर।
विज्ञापन
बहराइच। शहर में मंगलवार शाम कई स्थानों पर यूजीसी के मसले पर विवादित और भड़काऊ संदेश वाले कई पोस्टर लगा दिए गए। अखंड भारत स्वदेशी अभियान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा के नाम से लगाए गए इन पोस्टरों में केंद्र सरकार के खिलाफ कड़ा संदेश और आत्मदाह की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


ये पोस्टर पानी टंकी, जेल रोड, कलेक्ट्रेट के सामने चौकी के बगल, कचेहरी रोड, केडीसी, मरीमाता, टिकोरा मोड़, मरौचा तथा फखरपुर के मदनकोठी आदि जगहों पर देखे गए हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को संबोधित करते हुए यूजीसी के नए नियमों को लेकर तीखी टिप्पणी और 25 फरवरी से 2 मार्च के बीच दिल्ली में आत्मदाह की चेतावनी दी गई है।

एक साथ भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पोस्टर लगाए जाने से यह आशंका जताई जा रही है कि यह सुनियोजित तरीके से किया गया। पुलिस और प्रशासन ने पोस्टर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पोस्टर लगाने वालों की पहचान की जा रही है। कोतवाली देहात और नगर पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें