फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 12 हजार लोगों को सात साल से शुद्ध जल का इंतजार

विज्ञापन
रेहुआ गांव में सात वर्षों से बंद पड़ी पानी टंकी। - फोटो : रेहुआ गांव में सात वर्षों से बंद पड़ी पानी टंकी।
विज्ञापन
बौंडी। ग्रामीणों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए आठ वर्ष पहले निर्मित पानी की टंकी पिछले सात वर्षों से बंद पड़ी है। फखरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत राजा रेहुआ में वर्ष 2017-18 में ग्रामीण पाइप पेयजल योजना के तहत ओवरहेड टैंक का निर्माण कर पाइपलाइन बिछाई गई थी। टंकी बनने के बाद लगभग एक वर्ष तक गांवों में पानी की आपूर्ति हुई, लेकिन मरम्मत के अभाव में व्यवस्था ठप हो गई। तब से यह टंकी केवल शोपीस बनकर रह गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य योगेंद्र यादव ने बताया कि इस टंकी से चुन्हा, हनुमान दास पुरवा, अहमदपुर, डेरा, सगरा, रेहुआ खास, टोंडापुरवा, खैरहन टेपरा, अचाकापुरवा, झुड़िया, चंदौली, जगरहन पुरवा, तमोलिनपुरवा (नई बस्ती) और विद्यार्थीपुरवा गांवों की करीब 12 हजार की आबादी को जलापूर्ति होनी है।

ग्रामीण अर्जुन सिंह ने बताया कि पाइपलाइन में कई स्थानों पर रिसाव है और आपूर्ति बंद होने से लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। शेर बहादुर सिंह का कहना है कि लोग आर्सेनिक युक्त पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। जल निगम के अधिशासी अभियंता सूरज कुमार ने बताया कि मरम्मत के लिए शासन को डीपीआर भेजी गई है। अनुमति मिलते ही कार्य शुरू कर पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें