फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोषागार कर्मियों ने समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोषागार कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार से कर्मचारियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू किया है। गेट मीटिंग कर कर्मचारियों ने ज्ञापन भी सौंपा है। यह प्रदर्शन 14 सितंबर तक लगातार चलेगा।
विज्ञापन

कोषागार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पारसनाथ सिंह व मंत्री अजय कुमार पांडेय की अगुवाई में बुधवार से कोषागार कर्मचारियों ने प्रदर्शन शुरू किया है। अध्यक्ष पीएन सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा कोषागार कर्मचारियों को सचिवालय के कर्मचारियों की तरह समानता व समकक्षता प्रदान की गई है। लेकिन अभी तक सचिवालय के सामान वेतन का पुनरीक्षण नहीं किया गया है।
इससे कर्मचारियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। मंत्री अजय पांडेय ने कहा कि कोषागार कर्मचारी 14 सितंबर तक प्रतिदिन बांह पर काली पट्टी बांधकर दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा जाएगा। 16 सितंबर को निदेशक कार्यालय पर धरना होगा। प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष जीवनलाल सिंह, आडीटर अरुण सिंह, प्रचार मंत्री आफरीन बानो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें