फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंकते एबीवीपी के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
बहराइच। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को महाराणा प्रताप चौराहे पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में था। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला भी फूंका। उन्होंने विद्यार्थियों के आंदोलन पर पुलिस लाठीचार्ज का भी विरोध जताया। एबीवीपी के जनजातीय कार्य प्रांत संयोजक आदर्श शुक्ला ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता विद्यार्थियों के भविष्य के लिए गंभीर है।
विज्ञापन

परीक्षा में गड़बड़ी या पेपर लीक से मेहनती विद्यार्थियों को नुकसान होता है। जिला संयोजक आशुतोष मिश्रा ने परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की मांग की। उन्होंने अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की भी मांग की। एबीवीपी ने विद्यार्थियों के हितों की रक्षा का संकल्प लिया। प्रदर्शन में देवेंद्र प्रताप सिंह, आंशी, काव्य, आनंदी, पल्लवी, अमित जायसवाल, सुवेश, कमलेश, कौस्तुभ, सतीश, आदर्श मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें