फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण और श्रम विरोधी कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर बुधवार को निजीकरण और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद श्रम प्रवर्तन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

सरकार के श्रमिक विरोधी कानून और विभिन्न सार्वजनिक विभागों का निजीकरण कराने जाने के विरोध में केंद्रीय श्रम संगठनों ने 23 सितंबर को विरोध दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। इसी को देखते हुए बुधवार को यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन और उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल एवं आसवानी इकाई कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से विरोध दिवस मनाया गया।
चीनी मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष यज्ञराम त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार सरकारी उपक्रमों के निजीकरण की दिशा में काम कर रही है। श्रम कानूनों की अनदेखी की जा रही है। इसे देखते हुए कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर श्रम प्रवर्तन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर बैंक यूनियन के जिला मंत्री लालजी जायसवाल, दिलीप कुमार, पंकज गौड़, अमित कुमार, शिवाजी जायसवाल, योगेंद्र तिवारी, डीडीएन अवस्थी, हजारी लाल, अतृत लाल, जमील खान, कमाल खान, प्रतीम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें