रिसिया (बहराइच)। ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में शिक्षकों की बैठक खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिक्षकों को निर्देशित करते हुए बीईओ ने कहा कि सभी शिक्षक प्रत्येक सोमवार को 10 अभिभावकों को विद्यालय बुलाएं। इसके बाद अभिभावकों को उनके बच्चों को पाठ्यक्रम से जुड़ने की योजना बनाएं जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित न हो।
रिसिया के ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में बुधवार को शिक्षकों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सत्यदेव ने की। उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षक छात्रों के अभिभावकों को प्रत्येक सोमवार को विद्यालय बुलाएं। इनमें इनकी संख्या 10 होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को विद्यालय बुलाकर शिक्षा के सप्ताह भर की कार्ययोजना बताएं जिसे शिक्षक ई-पाठशाला समूह में प्रेषित करेंगे।
बीईओ ने कहा कि इसके साथ ही कार्य पुस्तिका पर छात्रों को कार्य के लिए प्रेरित करेंगे। दूरदर्शन व रेडियो पर होने वाले कार्यक्रम की शिक्षक स्वयं जानकारी रखें। कहा कि ई-पाठशाला पर 70 प्रतिशत शिक्षकों का जुड़ाव होना चाहिए। मीटिंग एक माह में दो बार की जाएगी। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को मीना दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालयों पर होगा। बैठक में संकुल क्षेत्र के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।