फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 02 Aug 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
पयागपुर में भाकियू के धरने के दौरान वार्ता करते एसडीएम व तहसीलदार।   -संवाद
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। तहसील परिसर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जब तक विभागों में भ्रष्टाचार का माहौल समाप्त नहीं हो जाता, धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष आनंद किशोर गुड्डू की अगुवाई में शुक्रवार सुबह संगठन पदाधिकारी किसानों के साथ एकत्रित हुए। सभी ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने कहा कि 29 मार्च को नवीन गल्लामंडी परिसर में संगठन द्वारा किए गए धरना-प्रदर्शन के दौरान तत्कालीन एसडीएम राकेश कुमार ने द्वारा ईओ नगर पंचायत समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को संगठन की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने के लिए लिखित आश्वासन दिया था, समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार चरम पर है। भ्रष्टाचार के चलते क्षेत्र की जनता परेशान है। महामंत्री संतोष जायसवाल ने कहा कि समाधान दिवसों में आने वाले प्रार्थनापत्रों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। नगर पंचायत के वार्ड जलभराव की समस्या से जूझ रहें है।
विज्ञापन


तहसील अध्यक्ष ने कहा कि नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में छुट्टा जानवरों का आतंक है। जिम्मेदार अधिकारी समस्याओं का समाधान करने के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं। संगठन समस्याओं से संबंधित बारह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित है।

धरना के दौरान दोपहर में पहुंचे एसडीएम अश्वनी पांडेय, तहसीलदार रविकांत द्विवेदी, बीडीओ दिपेंद्र पांडेय ने संगठन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा, लेकिन संगठन के पदाधिकारी सभी विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। धरना समाप्त नहीं किया।

इस मौके पर बृजेश कुमार, राम सिंह, मंगल राना, रामप्रताप यादव, रामउजागर, दिनेश उपाध्याय, श्याम बिहारी शर्मा, फूलमती, संगीता, सरिता विश्वकर्मा व सुखलाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें