फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हवाई सर्वेक्षण कर बोले सीएम, भेड़ियों से जनता की सुरक्षा पहली प्राथमिकता

Sun, 28 Sep 2025 08:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मंझारा तौकली के गांधी बाजार में सभा को संबो​धित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। -स्रोत : सूचना
विज्ञापन
बहराइच। सीएम ने कहा कि भेड़िये आबादी में आकर लोगों पर हमला कर रहे हैं, इसलिए प्राथमिकता जनता की सुरक्षा होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से कहा कि जिन ग्रामीणों के पास अभी पक्के मकान नहीं हैं, उन्हें पक्का घर मुहैया कराएं।
विज्ञापन


साथ ही जिन घरों में दरवाजे नहीं हैं वहां दरवाजे लगवाएं। शौचालयों का निर्माण भी कराएं। लोगों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से कहा कि वन और प्रशासनिक अधिकारियों को सहयोग दें, ताकि भेड़ियों का पता लगाकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


इस दौरान कैसरगंज के सांसद करण भूषण सिंह, बहराइच के डॉ. आनंद गोंड, सदस्य विधान परिषद डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, पद्मसेन चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, बलहा सरोज सोनकर, नानपारा राम निवास जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश पांडेय, पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, डीएम अक्षय त्रिपाठी व एसपी राम नयन सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन मृतकों के परिजनों को मिलेंगे पांच-पांच लाख
परागपुर निवासी ज्योति (4)। भौंरी के बहोरवा निवासी संध्या (4 माह), गंदूझाला निवासी अंकेश (3), मझारा तौकली निवासी सोनी (2)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें