फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गतका व करतब के साथ निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
पयागपुर में शनिवार को गुरू नानक जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में तलवारबाजी करते श्रद्धालु। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। सिख धर्म के प्रथम गुरू गुरुनानक देव की 550वीं जयंती पर प्रकाश उत्सव का पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। बाजार में निकाली गई शोभायात्रा में कलाकारों की ओर से करतब, कलाबाजी और गतका का प्रदर्शन किया गया जो काफी रोमांचक रहा। जगह-जगह फूलों की बरसात कर यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पयागपुर के भूपगंज बाजार स्थित गुरुद्वारा सभा की ओर से गुरुनानक देव की जयंती पर प्रकाश उत्सव का आयोजन किया गया। सुबह नगर के मुख्य मार्गों पर शोभायात्रा निकाली गई, जो भूपगंज बाजार, कोट बाजार, स्टेशन रोड, बस स्टॉप चौराहा आदि स्थानों से होते हुए वापस गुरुद्वारे पहुंचकर समाप्त हुई।
शोभायात्रा के दौरान मटेरा और पंजाब से आए कलाकारों की ओर से शस्त्रों का प्रदर्शन किया गया। लट्ठबाजी, तलवारबाजी और अन्य कलाओं के प्रदर्शन काफी रोमांचक रहे। गतका खेल के आयोजन ने लोगों को काफी आकर्षित किया। शोभायात्रा का सामाजिक संगठनों की ओर से फूल की बरसात कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पीपल चौराहे पर रामलीला समिति युवा नेता विपिन श्रीवास्तव, सोसाइटी चौराहे पर अजीत शुक्ल, बारीपुरवा चौराहे पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने यात्रा का स्वागत किया। गुरुद्वारे में शबद कीर्तन का आयोजन हुआ। इस दौरान लोगों ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सरदार अमन सिंह, गुरुमीत सिंह, गुलाब सिंह, कैप्टन सिंह, छोटू भाटिया, सतेंद्र केडिया, नितिन, मंदीप, विनोद चौरसिया, रमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें