फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी प्राइवेट बस, बचे यात्री

Tue, 10 Feb 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 जालिमनगर पुल के पास हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक।     -संवाद
विज्ञापन
मिहींपुरवा। तराई में पड रहे घने कोहरे ने एक बार फिर सड़क पर खतरे की घंटी बजा दी। नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर जालिमनगर पुल के पास सोमवार सुबह यात्रियों से भरी प्राइवेट बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन


दिल्ली से सवारियां लेकर रूपैडिहा जा रही प्राइवेट बस मोतीपुर क्षेत्र के जालिमनगर पुल पर पहुंची ही थी कि घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई। इसी दौरान आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक नजर आने पर बस चालक नियंत्रण नहीं रख सका और पीछे से टक्कर हो गई।

हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई और राहगीरों में अफरातफरी मच गई। जालिमनगर चौकी पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त बस को सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी दिवाकर मिश्रा ने बताया कि बस दिल्ली से बहराइच की ओर आ रही थी। सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से यह दुर्घटना हुई। सभी यात्री सुरक्षित हैं और बस को किनारे लगवाकर आवागमन बहाल करा दिया गया है। पुलिस ने वाहन चालकों से कोहरे के दौरान धीमी गति व सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें