फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, शव दफनाया

विज्ञापन
बहराइच में जिलाधिकारी शंभु कुमार के निर्देश के बाद खैरीघाट में मजिस्ट्रेट की निगरानी में कब्र क? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। जनपद सीतापुर की रहने वाली एक युवती का विवाह खैरीघाट थाना क्षेत्र के धनावा राजा गांव में हुआ था। ससुरालियों ने बीते दिन दहेज में बाइक और नकदी न मिलने पर गर्भवती विवाहिता की पिटाई कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बिना पुलिस को सूचना दिए दफना दिया गया।
विज्ञापन

इस मामले में पिता की शिकायत पर डीएम ने खैरीघाट पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इस मामले में पुलिस ने पति असलम, ससुर फकीरे और देवर सद्दाम के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया। रविवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्रिस्तान से कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सीतापुर जनपद के थाना रेउसा अंतर्गत बेदौरा गांव निवासी नबी अहमद की पुत्री शीबा बानो (21) का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व खैरीघाट थाना क्षेत्र के धनावा राजा गांव निवासी असलम के साथ हुआ था। दहेज में भैंस, बाइक और 50 हजार रुपये नहीं मिलने के कारण उसे आए दिन प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन

शनिवार को जमकर महिला की पिटाई की गई। वह गर्भवती थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर पिता नबी अहमद परिवार के लोगों के साथ गांव पहुंचे। यहां शीबा बानो का शव घर के अंदर पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। नबी अहमद का कहना है कि ससुराल के लोगों ने जबरन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को कब्रिस्तान ले जाकर दफना दिया।
इस पर पिता ने जिलाधिकारी शंभु कुमार से मामले की शिकायत की। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खैरीघाट की पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इस पर नबी अहमद की तहरीर पर पुलिस ने पति असलम, ससुर फकीरे और देवर सद्दाम के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया।
डीएम के आदेश पर एसडीएम रामआसरे वर्मा ने रविवार को मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार मनीष कुमार वर्मा को खैरीघाट भेजा। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खुदवाकर शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में खैरीघाट एसओ अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें