बहराइच। हरदी थाना के चांदपारा शिवबक्शरामपुरवा निवासी नौ माह की गर्भवती नवविवाहिता की बुधवार की देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार को विवाहिता के मायके वालों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतका के मायके वालो ने ससुरालियों पर इलाज कराने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
चांदपारा शिबक्शरामपुरवा निवासी काजल (20) की मौत हो गई। विवाहिता के भाई फखरपुर थाना के पकौरी कुडासपारा निवासी राजकुमार के अनुसार बहन की शादी इसी साल मार्च माह में की थी वह नौ माह की गर्भवती थीं। चार भाइयों में इकलौती बहन थीं। मृतका के पति धर्मराज ने बताया कि काजल नौ माह की गर्भवती थीं। बुधवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई व उल्टियां होने लगीं। उन्हें तत्काल महसी सीएचसी के लिए ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत से मां सुमन, पिता रामनाथ का रो-रोकर हालत खराब है। पयागपुर थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि मायके वालों की तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।