फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड फ्राइडे पर दिया प्रेम और भाईचारे का संदेश

Fri, 25 Mar 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के सेंट नार्बट स्कूल स्थित चर्च में गुड फाई-डे पर आयोजित प्रार्थना सभा में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच। गुड फ्राइडे के मौके पर शुक्रवार को शहर व कस्बों में स्थापित चर्च में प्रार्थना सभा हुई हुआ। ईसाई समुदाय के लोगों ने चर्च और गिरिजाघरों में आयोजित प्रार्थना सभा में शिरकत कर प्रभु यीशु से सुख और समृद्धि की कामना करते सामूहिक प्रार्थना की। साथ ही प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


प्रभु यीशु मसीह के त्याग व बलिदान के प्रतीक पर्व गुड फ्राइडे पर शहर के जेल रोड स्थित सीएनआई चर्च, बड़ी हाट स्थित मैथोडिस्ट चर्च समेत विभिन्न चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं।

दोपहर 12 बजे प्रभु यीशू की प्रार्थना के बाद उनके सात वचनों, एवं समाज के कल्याण के लिए उनके शिक्षाप्रद संदेश पढ़े गए। श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर के सेवेंथ डे, सेंट नार्बट, नानपारा के सेंट पीटर व रुपईडीहा के स्कूलों में स्थित चर्च में भी प्रार्थना सभा हुई। सभी ने प्रभु यीशु के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लेते हुए एकजुटता बरकरार रखने तथा समाज में प्रेम का संदेश देने की बात एक दूसरे से कही।

सेंट नार्बट के फादर पाल कोरिया ने कहा कि गुड फ्राइडे का दिन प्रभु यीशु की याद का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने मानव के कल्याण के लिए सदैव प्रेम और भाईचारा का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर व्यक्ति दुखों से छुटकारा पा सकता है। संदेशों के अनुकरण से समाज में अमन चैन भी बरकरार रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें