फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के 445, डीडीसी के 27 पद आरक्षित

विज्ञापन
बहराइच के विकास भवन स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के बाहर चस्पा लिस्ट देखते लोग। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार की देर रात अनंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन कर दिया गया। देर रात तक सूची बनाने में अधिकारी व कर्मचारी जुटे रहे। रात बारह बजे के करीब सूची जारी होते ही लोग जानकारी लेने में जुट गए। ग्राम प्रधान के 445 और जिपं सदस्य के 27 पद आरक्षित किए गए हैं। सूची देखने के लिए बुधवार की सुबह विकास भवन से लेकर ब्लॉकों तक में लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए बनाई जा रही आरक्षण सूची को मंगलवार को अंतिम रूप दिया जा सका। देर रात विकास भवन में सीडीओ, अपर मुख्य अधिकारी, परियोजना निदेशक, डीपीआरओ समेत अन्य अफसर व कर्मचारी जुटे रहे। ग्राम प्रधान के 1045 पदों व जिला पंचायत सदस्य के 63 पदों के आरक्षण पर सभी की निगाहें टिकी हुई थीं। रात 12 बजे के करीब आरक्षण सूची का अनंतिम प्रकाशन जिलाधिकारी शंभु कुमार ने कर दिया। ग्राम प्रधान के 445 पद अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य के 27 वार्ड आरक्षित श्रेणी में रखे गए हैं। सूची जारी होने के बाद बुधवार सुबह से लोग अपने इलाके के बारे में जानकारी लेने का प्रयास करते देखे गए।
अनुसूचित जनजाति को मिले तीन गांव
विकास खंड मिहींपुरवा अनुसूचित जनजाति बाहुल्य इलाका है। यहां के तीन गांव जनजाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। जिसमें मटेही को अनुसूचित जनजाति महिला और बस्थनवा व कारीकोट को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के आरक्षण की स्थिति
क्षेत्र पंचायत का नाम आरक्षण
कैसरगंज अनुसूचित जाति महिला
हुजूरपुर अनुसूचित जाति
शिवपुर पिछड़ा वर्ग महिला
जरवल पिछड़ा वर्ग
मिहींपुरवा पिछड़ा वर्ग
रिसिया महिला
फखरपुर महिला
तेजवापुर महिला
बलहा अनारक्षित
महसी अनारक्षित
चित्तौरा अनारक्षित
विशेश्वरगंज अनारक्षित
पयागपुर अनारक्षित
नवाबगंज अनारक्षित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें