फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावरहाउस का फिर शुरू हुआ निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजवापुर (बहराइच)। तेजवापुर ब्लॉक में विद्युत व्यवस्था को चाक-चौबंद करने को लेकर पावर हाउस का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन कार्य शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही बंद कर दिया गया था। इस मामले की अमर उजाला में प्रमुखता के साथ खबर छापी गई थी, जिसे संज्ञान में लेते हुए विभाग ने पुन: कार्य प्रारंभ करा दिया है।
विज्ञापन

विकास खंड तेजवापुर में बिजली व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने को लेकर शासन की ओर से एक नये पावर हाउस को स्थापित कराने की स्वीकृति मिली थी। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद विभाग की ओर से ब्लॉक मुख्यालय पर पावर हाउस के निर्माण का कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन कुछ दिनों तक चले निर्माण कार्य के बाद अचानक पावर हाउस को अर्द्ध निर्मित हालत में छोड़ दिया था। इस मामले में स्थानीय लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर अर्द्ध निर्मित पड़े पावरहाउस को पूर्ण रूप से निर्मित कर संचालित कराने की मांग की थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था।
क्षेत्र के रियाज अहमद ने प्रदेश के ऊर्जामंत्री को ट्वीट कर शिकायत की थी। जबकि अमर उजाला ने अर्द्ध निर्मित पावर हाउस की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया। विभाग की ओर से आनन-फानन में अर्द्ध निर्मित पावर हाउस पूर्ण तरीके से निर्मित कराने का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। क्षेत्र के अवर अभियंता आलोक मौर्या ने बताया कि समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग के उच्चाधिकारियों ने पावर हाउस को पूर्ण कराने के लिए निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। जेई मौर्या ने बताया कि तीन माह में निर्माण कार्य पूरा कर पावर हाउस को संचालित करा दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें