बहराइच। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में 19 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें मोतीपुर व पयागपुर के दो-दो लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं विशेश्वरगंज में एक साथ तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
जिले में कोरोना की रफ्तार थम नहीं रही है। प्रतिदिन 15 से 20 कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को 19 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें मिहींपुरवा ब्लॉक के मोतीपुर निवासी दो लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि पयागपुर के पैंतोरामोड़ में दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। बलहा में एक कोरोना संक्रमित मिला है। विशेश्वरगंज सीएचसी के अधीक्षक डॉ. उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि देर शाम आई रिपोर्ट में तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें विशेश्वरगंज निवासी युवक, मन्नीटांड़ निवासी दो ग्रामीण शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमित लोगों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिनकी हालत गंभीर है। उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।