फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जिले में बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था

विज्ञापन
रोडवेज के पीछे बिजली ठीक करते कर्मचारी।
विज्ञापन
बहराइच। भीषण उमस और चिपचिपी गर्मी के बीच जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर के कई मोहल्लों में ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर आए दिन फुंक रहे हैं, जबकि लाइनों में लगातार आ रहे फॉल्ट से घंटों बिजली गुल हो रही है। हालात ये हैं कि कई इलाकों में पूरी-पूरी रात बिजली नहीं मिल रही, जिससे करीब दो लाख से अधिक की आबादी परेशान है।
विज्ञापन


मंगलवार तड़के बशीरगंज फीडर से जुड़े नाजिरपुरा मोहल्ले की बिजली ट्रांसफार्मर में फॉल्ट से ठप हो गई। करीब नौ घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन इसके बाद भी बिजली की आवाजाही बनी रही। इसके अलावा काजीपुरा, रायपुर राजा, गुदड़ी, खत्रीपुरा, फुटहा, नौवागढ़ी, बड़ीहाट, मेवातीपुरा और स्टीलगंज समेत कई मोहल्लों में पूरे दिन बिजली का संकट बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत करने पर कर्मचारी मौके पर पहुंचकर अस्थायी मरम्मत कर देते हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जाता। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार कर रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो वे सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।

स्वीकृत क्षमता से अधिक बिजली खपत है कारण

अधिशासी अभियंता परवेश कुमार ने बताया कि अधिकांश उपभोक्ता स्वीकृत विद्युत भार से अधिक लोड का उपयोग कर रहे हैं। शहर में ट्रांसफार्मरों की क्षमता उपभोक्ताओं के स्वीकृत भार के अनुसार निर्धारित की गई है। ऐसे में क्षमता से अधिक भार पड़ने पर ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइनें बार-बार फाल्ट कर रही हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने स्वीकृत विद्युत भार के अनुरूप ही घरेलू एवं व्यावसायिक विद्युत उपकरणों का उपयोग करें, ताकि बिजली व्यवस्था पर अनावश्यक दबाव कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें