फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बिजली आपूर्ति ठप, दो लाख की आबादी प्रभावित

Fri, 26 Sep 2025 03:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच के बख्शीपुरा बिजली उपकेंद्र पर तीन घंटे की निर्धारित बिजली कटौती आठ घंटे से अधिक खिंच गई। इससे दो लाख से अधिक लोग गर्मी से परेशान हो गए और नाराज उपभोक्ताओं ने विरोध की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच/चित्तौरा। बख्शीपुरा बिजली उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार को अनुरक्षण कार्य के नाम पर तीन घंटे की कटौती का रोस्टर जारी किया गया था, लेकिन आपूर्ति आठ घंटे से अधिक समय तक ठप रही। इस कारण शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में रहने वाली दो लाख से अधिक की आबादी गर्मी और उमस से परेशान रही।
विज्ञापन



बिजली विभाग ने घोषणा की थी कि उपकेंद्र पर सुबह 11 से दो बजे तक अनुरक्षण कार्य के चलते तीन घंटे के लिए बिजली बंद रहेगी। 11 बजे आपूर्ति ठप कर दी गई, लेकिन दो बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं शुरू हो सकी। उपभोक्ता लगातार इंतजार करते रहे, लेकिन देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई।


क्षेत्र के उपभोक्ता मुन्ना, जावेद, राजू और पिंकू ने बताया कि बिजली कब आएगी, यह जानने के लिए उन्होंने उपकेंद्र के अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन हर बार आधे-आधे घंटे का हवाला देकर समय टाल दिया गया। लोग गुस्से में हैं और चेतावनी दी है कि यदि आपूर्ति जल्द बहाल न हुई, तो हाईवे जाम कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन




11 केवी बीसीबी पैनल क्षतिग्रस्त होने से हुई दिक्कत

एसडीओ मुकेश ने बताया कि पावर हाउस का 11 केवी बीसीबी पैनल क्षतिग्रस्त हो गया है। विभाग के कर्मचारी इसकी मरम्मत में जुटे हुए हैं और जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें