फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे ठप शहर की बिजली

Sat, 28 Jan 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
अंधड़ से बिजली सप्लाई ठप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में बिछाई गई भूमिगत विद्युत लाइन को दुरुस्त करने और ऊर्जीकृत करने के लिए दो फरवरी तक दिन में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इस दौरान छह घंटे आधे से ज्यादा शहर की बिजली गुल रहेगी। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सबसे अधिक संकट पेयजल का होगा। 
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता विद्युत आरिफ अहमद ने बताया कि शहर के मोहल्लों और गलियों में भूमिगत विद्युत लाइनें बिछाई गई हैं। नगरीय क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र, डीजल पावर हाउस एवं गुल्लावीर परिक्षेत्र की भूमिगत विद्युत लाइनों को ऊर्जीकृत करने का कार्य तेजी से चल रहा है।

इसके तहत 30 जनवरी तक 11 केवी पोषक घंटाघर व गुल्लावीर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुबह 10 से शाम चार बजे तक ठप रहेगी। ऐसे में अग्रसेन चौराहा, डिगिहा, छावनी बाजार, सलारगंज, काशीराम कॉलोनी, गुल्लावीर क्षेत्र में विद्युत सप्लाई नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 29 जनवरी से दो फरवरी तक 11 केवी पोषक अस्पताल चौराहा परिक्षेत्र में विद्युत व्यवस्था का काम होगा। ऐसे में वीमार्ट, कटी चौराहा क्षेत्र की बिजली सप्लाई सुबह 10 से दोपहर बाद चार बजे तक गुल रहेगी। लोगों को पेयजल की किल्लत उठानी पड़ सकती है। ऐसे में पहले से ही सभी लोग व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें