फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन से समाज कल्याण दफ्तर की बिजली कटी

Fri, 21 Oct 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के समाज कल्याण विभाग कार्यालय की बिजली करीब दो हफ्ते से गुल है। बिजली बिल के 13 लाख रुपये का भुगतान नहीं होने के चलते पावर कार्पोरेशन ने आपूर्ति काट दी। जबकि समाज कल्याण विभाग चार लाख जमा करने की बात कह रहा है। 
विज्ञापन


गेंदघर स्थित समाज कल्याण दफ्तर को पॉवर कार्पोरेशन ने एक पखवारे पूर्व 13 लाख रुपये बकाया होने की नोटिस दी थी। इसके बाद कार्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिया। तब से कार्यालय की बिजली गुल है। कार्यालय में छात्रवृत्ति, वृद्धावस्था पेंशन, समाजवादी पेंशन आदि योजनाओं का काम बिजली नहीं होने से प्रभावित हो रहा है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी डीके सिंह के मुताबिक अभी तक विभाग ने चार लाख रुपये बिजली बिल के जमा किए लेकिन पावर कार्पोरेशन जमा ही नहीं दिखा रहा है। उधर अधिशासी अभियंता आरिफ अहमद का कहना है कि पैसे जमा करने की रसीद उपलब्ध कराने पर धनराशि की कटौती करते हुए बकाया कम किया जाएगा। एक्सईएन ने बताया कि 10 लाख से अधिक बकाया रकम होने पर बिजली कनेक्शन को काट दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें