फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डेढ़ लाख की आबादी बिजली संकट से बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के सिविल लाइंस विद्युत उपकेंद्र की व्यवस्था सुधरने के बजाय लगातार बिगड़ती जा रही है। उपकेंद्र में हाल ही में पांच एमवीए के स्थान पर 10 एमवीए का नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया था, लेकिन ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ने के बाद भी हालात नहीं सुधर पा रहे हैं। शनिवार को बड़ीहाट, खत्रीपुरा, मेवातीपुरा, पीपल चौराहा, नवोदय कॉलोनी, गौतमगाजी हॉस्पिटल के पीछे का क्षेत्र, सरस्वती स्कूल, सूफीपुरा समेत दर्जनों मोहल्लों में दिनभर बिजली की आंख-मिचौली चलती रही।
विज्ञापन


रात होते ही पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे करीब डेढ़ लाख की आबादी को भीषण गर्मी और उमस के बीच पूरी रात जागकर बितानी पड़ी। बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी पूरी रात फॉल्ट तलाशने और आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। कुछ इलाकों में रात करीब तीन बजे के बाद बिजली आई, जबकि कई क्षेत्रों में रविवार तक आपूर्ति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी। लगातार हो रही ट्रिपिंग और कटौती से लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर बदलने के बाद भी यदि व्यवस्था नहीं सुधर रही है तो समस्या कहीं और है, जिसका स्थायी समाधान जरूरी है।
आंधी के बाद 24 गांवों की बिजली गुल

बौंडी। क्षेत्र में शनिवार रात आई आंधी और बारिश के बाद तेजवापुर फीडर में तकनीकी खराबी और ओवरलोड के कारण 24 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रविवार देरशाम तक सप्लाई बहाल नहीं हो पाने से लोग भीषण गर्मी और उमस से बेहाल रहे। बिजली न होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। अवर अभियंता रवि प्रकाश ने बताया कि आंधी-पानी के दौरान फीडर में तकनीकी खराबी आ गई थी और ओवरलोड की समस्या भी सामने आई है। विभाग की टीम लगातार मरम्मत कार्य में जुटी है तथा जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें