फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व बैंक के बजट से तालाब बघेल का होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर में शनिवार को उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बोर्ड के सलाहकार पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल अति पिछड़े क्षेत्र में आता है। ऐसे में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए जिलाधिकारी से वार्ता कर परंपरागत व्यवसायों को बढ़ावा दिया जाएगा। सलाहकार ने कहा कि तालाब बघेल का विकास विश्व बैंक के धन से एनजीओ के माध्यम से कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश के पिछड़े जिले देवीपाटन मंडल में उद्योगों की संभावना को तलाशने के लिए उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बोर्ड के सलाहकार साकेत मिश्र पयागपुर पहुंचे। अधिवक्ता राकेश सिंह ने आरआरबीएस इंटर कॉलेज में माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। बोर्ड सलाहकार ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि देवीपाटन मंडल व्यावसायिक व उच्च शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है। साथ ही साथ बहराइच और श्रावस्ती में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना न होने के कारण विकास क्षेत्र में काफी पिछड़ गया है। इसके लिए सरकार की मंशानुसार जिलाधिकारी के साथ बैठक कर परंपरागत व्यवसायों को मजबूत करने व नई औद्योगिक इकाइयों की संभावनाओं की तलाश की जाएगी।
उन्होंने बताया कि बहराइच जनपद में चीनी मिलों के अलावा कोई औद्योगिक इकाई नहीं होने के कारण यहां के स्थानीय लोग पलायन कर देश के विभिन्न प्रदेशों में रोजगार के लिए जाते हैं। उनकी समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए जिले में कृषि उत्पादों व अन्य उत्पादों की इकाइयों की स्थापना के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। बोर्ड सलाहकार ने बताया कि पर्यटन के उद्देश्य से भी यह क्षेत्र काफी पिछड़ा है, जबकि यहां अपार संभावनाएं हैं। तालाब बघेल के विकास के लिए उन्होंने कहा कि विश्व बैंक से वह एनजीओ के माध्यम से विकास की रूपरेखा तैयार कराने का हरसंभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर अधिवक्ता सदन तिवारी, सनत शुक्ला, श्याम मनोहर तिवारी, बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें