फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा आज

Sat, 25 May 2019 10:56 PM IST
Praveen Singh Amarujala Bureau/Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में आज पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा के लिए नौ परीक्षा केंद्र बनाए हैं। दो पॉलियों में आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में 3825 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए नौ स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। एसडीएम सदर को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन

 
पॉलीटेक्निक में प्रवेश लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को सुबह नौ से 12 बजे तक और दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा के जिला समन्वयक गौरव वर्मा ने बताया कि सुबह होने वाली परीक्षा के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महराज सिंह इंटर कॉलेज, महिला महाविद्यालय और तारा महिला इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

इसमें प्रथम पाली में 1551 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दूसरी पाली में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महराज सिंह इंटर कॉलेज ए ब्लॉक व बी ब्लॉक, महिला महाविद्यालय और तारा महिला इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिसमें 2274 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला समन्वयक ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए नौ स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर कीर्ति प्रकाश भारती होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें