फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद की 12 बाइकें: मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश, तीन गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे

Wed, 23 Sep 2026 05:20 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से 12 बाइकें बरामद की हैं। एक बदमाश घायल हुआ है। सभी नेपाल भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन
बरामद की गईं चोरी की बाइकें। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना रुपईडीहा पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 चोरी की मोटरसाइकिल, एक 7.65 एमएम पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया। मुठभेड़ में एक आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ कुछ आरोपी जैतापुर-चिकनिया मार्ग से नेपाल भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दो मोटरसाइकिलों पर आ रहे तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। इसमें अब्दुल उर्फ अब्दुल सलाम निवासी सीतापुरवा सहजना घायल हो गया। उसके कब्जे से पिस्टल, कारतूस और चोरी की बजाज पल्सर बरामद हुई।

मौके से फरार राजू जसगढ़ और मोहम्मद जुनेद, दोनों निवासी नेपालगंज को पुलिस ने कुछ देर बाद रंजीतबोझा जंगल से मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर 10 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार अब्दुल के विरुद्ध रुपईडीहा थाने में आठ मुकदमे दर्ज हैं, जबकि दोनों नेपाली आरोपियों के विरुद्ध नेपाल में क्रमशः चार और दो अभियोग पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र, निरीक्षक अपराध गणेश तिवारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजीत प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार समेत पुलिस टीम शामिल रही।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें