फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कसाई मंडी में मारा छापा, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
नानपारा कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। पुलिस नेे गुरुवार को नगर के कसाई मंडी में छापा मारा। इस दौरान अवैध रूप से काटकर बेचने की तैयारी में रखा तीन क्विंटल मांस, औजार व तीन जीवित मवेशी बरामद किए। वहीं, अवैध कारोबार में लिप्त पांच आरोपियों को पुलिस नेे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि बरामद सामान को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश नानपारा पुलिस को दिए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह नेे राजा बाजार चौकी प्रभारी चंद्रपाल यादव, अरविंद यादव, मोहम्मद शहीम, विपिन सिंह, हरहंगी यादव, आशुतोष गुप्ता व महिला सिपाही ज्योति पाठक तथा शशिकला पांडेय की अगुवाई में टीम गठित की।
पुलिस टीम नेे नगर के कसाई मंडी पुरानी ईदगाह में छापा मारा। यहां मौके पर पुलिस को तीन क्विंटल अवैध बिक्री के लिए रखा मांस मिला। साथ ही तीन मवेशी मवेशी मिले। मांस बिक्री में प्रयुक्त औजार भी मिले। पुलिस ने बरामद मांस को नष्ट करा दिया। जबकि औजार को सीज करते हुए मवेशियों को ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने बताया कि अवैध मांस बिक्री के आरोपी कसाई मोहल्ला बेलदारन टोला निवासी कामिल, नसीम निवासी कसाई टोला, इकरार अहमद, मोहम्मद वसीम निवासी पुरानी ईदगाह और शाहनूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें