फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई में बदला मौसम, बढ़ी ठंड

विज्ञापन
बहराइच नगर में गुरुवार को ठंड में गर्म कपड़े पहनकर जातीं युवतियां। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। तराई का मौसम अचानक बदल गया है। गुरुवार की भोर जब लोगों ने आंखें खोलीं तो आसमान में बदली छायी हुई नजर आयी। इससे ठंड बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक तीन दिनों के अंदर हल्की बारिश की संभावनाएं जता रहे हैं। अचानक ठंड बढ़ने से लोग ठिठुर गए।
विज्ञापन

तराई का मौसम अचानक बदल गया है। मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण गुरुवार की सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। पारा दो डिग्री तक लुढ़क गया है। इससे ठंड बढ़ गई है। मौसम में बदलाव होने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं घर से जरूरी काम के लिए निकलने वाले लोग भी ठंड के चलते परेशान हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि 13 और 14 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावनाएं हैं। बारिश हो जाने पर ठिठुरन भरी कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
विज्ञापन

वहीं गेहूं की बोआई का अंतिम चरण चल रहा है। बारिश होने से अगेती गेहूं की फसल को फायदा पहुंचेगा। उधर, कड़ाके की ठंड शुरू होने के बाद भी प्रशासन द्वारा अलाव के इंतजाम चौक चौराहों पर नहीं कराए गए हैं। मौसम बदलने के कारण कचहरी, अस्पताल आदि स्थानों पर लोग ठिठुरते हुए देखे गए। स्कूल से जाने वाले बच्चे भी गर्म कपड़े से ठंड से बचने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें