फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की सेवा के साथ अनुशासन कायम रखें पुलिस जवान

विज्ञापन
बहराइच के पुलिस लाइन मैदान में सोमवार को पासिंग आउट परेड में परेड का निरीक्षण करते डीआईजी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। पुलिस लाइंस के मैदान में सोमवार को 25वीं दीक्षांत पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान डीआईजी गोंडा ने परेड की सलामी लेते हुए रिक्रूट आरक्षियों को पद की शपथ दिलाई। इस दौरान डीआईजी ने जनता की सेवा के साथ नौकरी में अनुशासन बरते जाने पर जोर दिया। परेड के बाद पुलिस विभाग को 130 नये पुलिस कर्मी मिल गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में हुई पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक राकेश सिंह ने सलामी ली। इस दौरान डीआईजी व पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने रिक्रूट आरक्षियों को कर्तव्य का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए पद की शपथ दिलाई। डीआईजी राकेश सिंह ने रिक्रूट आरक्षियों को नियमित व्यायाम करने और जनता के बीच गुड पुलिसिंग करने पर जोर दिया।
डीआईजी ने कहा कि अनुशासन के साथ जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाने वाले पुलिसकर्मी को लोग हमेशा याद रखते हैं। पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण के लिए एएसपी लाइन रविंद्र सिंह, सीओ लाइन टीपी द्विवेदी और प्रतिसार निरीक्षक संतोष सिंह समेत अन्य प्रशिक्षकों की सराहना की। साथ ही उन्हें पुरस्कार देने की भी घोषणा की गयी।
विज्ञापन

परेड का संचालन प्रथम कमांडर रिक्रूट विवेक कुमार, द्वितीय कमांडर राजकुमार व तृतीय कमांडर आशुतोष कुमार ने किया। विभिन्न समूहों में अधिकतम अंक पाने वाले अंकित कुमार को डीआईजी ने सम्मानित किया। इस दौरान एसएसबी चतुर्थ बटालियन लखनऊ ने हेड कांस्टेबल ललित मोहन सिंह की अगुवाई में ब्रास बैंड ने बेहतर प्रस्तुति दी। इस मौके पर जिलाधिकारी शंभु कुमार, सीडीओ अरविंद चौहान, एएसपी अजय प्रताप, पीआरओ प्रबोध कुमार, एलआईयू निरीक्षक सुमित दूबे आदि मौजूद रहे।
मिले थे 132 रिक्रूट, दो बन गए उप निरीक्षक
पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से जिले को 132 रिक्रूट प्रशिक्षण के लिए आवंटित किये गये थे। इन्हें छह माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा था। इसी बीच दो रिक्रूटों का चयन उप निरीक्षक के पद पर हो गया, जिससे 130 सिपाहियों का प्रशिक्षण पूरा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें