फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधों पर नियंत्रण न पाने वाले थानाध्यक्षों पर गिरेगी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित क्राइम मीटिंग में एसपी के तेवर सख्त रहे। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों के पेंच कसते हुए सख्त निर्देश दिया कि क्षेत्र में होने वाले अपराध पर पूरी तरह थानाध्यक्ष नियंत्रण करें। अपराध पर नियंत्रण न पाने वाले थानाध्यक्षों पर कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी विपिन मिश्रा ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि आगामी त्यौहार को देखते हुए शांति समिति की बैठक कर लोगों से घरों में ही त्यौहार मनाने की अपील की जाए। बढ़ रहे कोरोना को देखते हुए सामूहिक भीड़ कर कोई भी कार्यक्रम न करने की बात लोगों को समझाई जाए। एसपी ने कहा कि किसी भी थाना क्षेत्र मेें कोई भी विवादित स्थल है तो समय रहते ही उसका निस्तारण करा दिया जाए।
रात्रि में गश्त को तेज कर अपराधों पर पूरी तरह नियंत्रण किया जाए। थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि अपराध पर नियंत्रण किया जाए। अपराध पर नियंत्रण न पाने वाले और कार्यों के प्रति शिकायत मिलने पर थानाध्यक्षों को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर एएसपी नगर ज्ञानेंजय सिंह, देहात अशोक कुमार, सीओ सिटी टीएन दूबे, कैसरगंज अरूण कुमार, नानपारा जंग बहादुर यादव समेत सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें