फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कटौती पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने भांजी लाठी

Tue, 01 Oct 2024 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में बशीरगंज विद्युत उपकेंद्र पर बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज के
विज्ञापन
बहराइच। एक सप्ताह से बाधित चल रही बिजली आपूर्ति के विरोध में लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने सोमवार की देर रात शहर के बशीरगंज बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठी चार्ज कर दिया। जिससे गुस्साए लोगों ने उपकेंद्र में घुसकर तोड़फोड़ शुरू करते हुए बशीरगंज चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बशीरगंज बिजली उपकेंद्र से बशीरगंज व नाजिरपुरा पश्चिमी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति की जा रही है। इधर एक सप्ताह से मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह पटरी से उतर गई थी। मोहल्ले के सभासद मोहम्मद जाहिद ने अपूर्ति व्यवस्था सुधारने को लेकर उपकेंद्र के जेई से बात कर व्यवस्था को पटरी पर लाने को कहा था, लेकिन इसके बाद भी व्यवस्था जस की तस बनी रही। इससे गुस्साए मोहल्लेवासियों ने सोमवार की देर रात उपकेंद्र पर पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे बशीरगंज चौकी प्रभारी नेपाल सिंह ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने के बजाए लाठी भांजना शुरू कर दिया। पुलिस की लाठी चार्ज में पांच मोहल्लेवािसयों को चोटें आईं। पुलिस के लाठी चार्ज करने के बाद लोग भड़क उठे। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने आए लोगों को बशीरगंज चौकी इंचार्ज ने लाठी चार्ज कर डराया धमकाया। गुस्साए लोग चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। हालांकि कुछ देर में मौके पर नगर कोतवाल ने गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इस दौरान उपकेंद्र के आसपास काफी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

................................................
अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ दर्ज कराया गया है मुकदमा
भूमिगत केबिल में फाॅल्ट आ गया था। भूमिगत लाइन में फाॅल्ट ढूंढने में समय लगता है। विभागीय कर्मचारी फाॅल्ट का परीक्षण कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान कुछ उपद्रियों ने उपकेंद्र पर पहुंचकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मुकेश कुमार-एसडीओ विद्युत सदर

सभासद ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
लाठी चार्ज के विरोध में मंगलवार को नाजिरपुरा पश्चिमी के सभासद मोहम्मद जाहिद मोहल्लेवासियों के साथ एसपी से मुलाकात की। इस दौरान सभासद ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर बशीरगंज चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग की। सभासद ने बताया कि एसपी ने मोहल्लेवासियों की बात सुनने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें