फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न करने पर एसओ बौंडी का कटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन कर मास्क न पहनने पर बौंडी थानाध्यक्ष का चालान काट दिया गया। एसपी ने शिकायत मिलने पर चेकिंग के दौरान मास्क न लगाने वाले एसओ का पांच सौ रुपये का चालान काटने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर जुर्माना सरकारी खजाने में जमा करवा दिया गया। जनता ने एसपी की इस पहल की सराहना की है।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र के समगढ़ा चौराहे पर थानाध्यक्ष सुभाष सिंह कुछ दिन पूर्व चेकिंग अभियान चला रहे थे। बिना कागज व मास्क के निकलने वालों का चालान काट रहे थे। इसी दौरान किसी राहगीर ने एसपी विपिन मिश्रा से शिकायत की कि बौंडी थानाध्यक्ष बिना मास्क लगाए चेकिंग कर रहे है।
एसपी ने मामले को संज्ञान में लेकर सीओ महसी को निर्देश दिया कि कोरोना प्रोटोकाल का पालन न करने पर इनका भी चालान काटा जाए। एसपी के निर्देश पर सीओ महसी शंकर प्रसाद ने बौंडी थानाध्यक्ष सुभाष सिंह का पांच सौ रुपये का चालान काट दिया। एसपी विपिन मिश्र ने बताया कि बिना मास्क चेकिंग कर रहे बौंडी थानाध्यक्ष सुभाष सिंह की शिकायत मिलने पर चालान काटा गया है। कानून सबके लिए बराबर है। नियम तोड़ने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें